खानशाहवली में ऑटो चालक से मारपीट
खंडवा | ऑटो में घर छोड़ने से मना करने पर शराबी युवक ने ऑटो चालक को सरेराह पीटा। चालक की शिकायत पर पुलिस ने शराबी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और उसे अस्पताल में भर्ती किया। घटना मोघट थानांतर्गत खानशाहवली क्षेत्र की है। रात 9 बजे आटो चालक नजर खान खाली ऑटो लेकर निकल रहा था तभी रास्ते में कुछ युवकों के साथ खड़े शाहरूख हथौड़ा ने उसे रोका और घर छोड़ने को कहा। मना करने पर शाहरूख ने साथियों के साथ मिलकर नजर की सामूहिक पिटाई की और भाग गया। घटना के बाद नजर थाने पहुंचा और शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने शाहरूख के खिलाफ केस दर्ज कर नजर को अस्पताल में भर्ती कराया।