एशियन गेम्स के लिए आरती का चयन
खंडवा | भारतीय खेल प्राधिकरण ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र की खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक प्राप्त आरती वर्मा ने इस साल इंडोनेशिया में आयोजित होने वाली एशियन गेम्स स्पर्धा के लिए अंडर 49 किग्रा वजन समूह में देशभर से आए खिलाड़ियों को हराकर अंतिम चार में तीसरे स्थान प्राप्त किया है। भाखेप्रा के प्रशिक्षक सोमेश्वर राव ने बताया कि अंतिम चार खिलाड़ियों को औरंगाबाद में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में 13 अप्रैल से 24 मई तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में आरती राष्ट्रीय प्रशिक्षक कोनोंबल देवी केरला, तामस सिटी आसाम एवं संध्या उत्तर प्रदेश की प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेंगी। आरती की उपलब्धि पर एसपी नवनीत भसीन, प्रथम सत्र न्यायाधीश अभिषेक सिंह सहित अन्य ने बधाई प्रेषित की है।
आरती वर्मा