12 ने ब्लैक और 2 खिलाड़ियों को मिले रेड बेल्ट
आनंद नगर स्थित निमाड़ ताइक्वांडो क्लब में बेल्ट प्रमोशन परीक्षा कराई गई। इसमें जिला ताइक्वांडो संघ और निमाड़ ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ी शामिल हुए। परीक्षा के बाद 12 खिलाड़ियों का ब्लैक और दो खिलाड़ियों का रेड बेल्ट प्रमोशन किया गया। इस दौरान कई खिलाड़ी और खेल से जुड़े लोग मौजूद थे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष विधायक देवेंद्र वर्मा, सचिव मोहन काशिव, नीरज भंडारी, गोपाल सोनी, धीरज बरोले, रामसिंह खरारे, भगवानदास सुनगत, मृदुल उपाध्याय, नागेश वालंजकर, संजय मसानी, कोच मुगीस खान और राजेंद्र राजपूत सहित अन्य खेलप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया।
इनका हुआ बेल्ट प्रमोशन - ब्लैक बेल्ट- आरव्य वर्मा, अर्णव उपाध्याय, आदित्य मसानी, मोहम्मद जैद, ईशान विभूते, मोहम्मद उमेर, चारवी जैन, समृद्धि खरे, पूर्वा शुक्ला, आर्यन यादव, केशवराज महाजन, डॉक्टर अजीज, सविज्जल जैन, चिराग जोशी और आकाश सिंह।
रेड बेल्ट- प्रथम जैन और साद शेख।
जिला ताइक्वांडो संघ और निमाड़ ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ी हुए शामिल
निमाड़ ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने बेल्ट प्रमोशन परीक्षा दी।