लायनेस क्लब... स्वास्थ्य व शिक्षा में बेहतर काम करने पर मिले 10 अवार्ड
खंडवा | लायनेस क्लब खंडवा को 10 अवार्डों से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अध्यक्ष मीनाक्षी शुक्ला ने ग्रहण किए। सर्वश्रेष्ठ सचिव का अवार्ड प्रतिमा अरोरा को दिया गया।
अवार्ड सेरेमनी में डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट सरला सामरिया, डीजी परमिंदर सिंह भाटिया और वीडीजी निर्मल जैन ने यह अवार्ड प्रदान किए। क्लब को स्वास्थ्य के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य, नेत्रदान और देहदान, नेत्र सुरक्षा, दिव्यांग, वृद्धजन के लिए अति श्रेष्ठ कार्य का अवार्ड दिया गया। रक्तदान, शिक्षा, स्वच्छता, सेवा गतिविधि के लिए भी अति श्रेष्ठ कार्य का अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम में लायनेस अणिमा उबेजा, विमलेश सिंह, सुशील मैथिल, मीनाक्षी शुक्ला, कुलविंदर आनंद, सुमन खंडेलवाल, वीना अठौत्रा, अनुराधा देवड़ा, हेमलता पालीवाल, रेखा रामस्नेही, मधुबाला शैलार, कविता कुशवाहा, चित्रा जैन, मंजुला जैन, रश्मि शाह, नंदा इनवानी, पद्मा हाड़ा, भावना महोदय सहित अन्य सदस्य मौजूद थीं।