- Hindi News
- National
- लोगों ने अधिग्रहित बसों से ही किया सफर, महू की अन्य बसों में इक्का दुक्का यात्री
लोगों ने अधिग्रहित बसों से ही किया सफर, महू की अन्य बसों में इक्का-दुक्का यात्री
बसों में इक्का-दुक्का यात्रियों ने ही सफर किया।
हर रूट की बसें अधिग्रहित, कम ही चली बसें
बाबा साहब के अनुयायियों को कार्यक्रम में लाने ले जाने के लिए एआरटीओ के माध्यम से बसों का अधिग्रहण किया है। इनमें हर रूट की बसें शामिल हैं। हालांकि प्रशासन ने ध्यान रखा कि एक रूट की इक्का-दुक्का बस ही अधिग्रहित की जाए। इस कारण यात्रियों को अधिक परेशानी नहीं हुई। तय रूट पर आम दिनों की तुलना में कम बसें ही चलीं, लेकिन इनके चलने से यात्रियों का सफर आसान हो गया।
32 से अधिक तो कोई 22 बता रहा बसों की संख्या
अधिग्रहित की गई बसों की संख्या को लेकर भी अफसरों में एक राय नहीं है। आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक संचालक नीरज पाराशर एआरटीओ के माध्यम से 32 से अधिक बसें अधिग्रहित की जाने की बात कह रहे हैं। वहीं एआरटीओ जगदीश बिल्लौरे का कहना है अनुयायियों को महू लाने ले जाने के लिए 22 बसों का ही अधिग्रहण किया गया है।