पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेन्स सिंगल का खिताब भावेश व गर्ल्स का गणेशी के नाम

मेन्स सिंगल का खिताब भावेश व गर्ल्स का गणेशी के नाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ शनिवार को मप्र स्टेट टेनिस रैंकिंग स्पर्धा का समापन हुआ। सात दिनों तक चली स्पर्धा में पुरुष एकल का खिताब भोपाल के भावेश गौर व गर्ल्स का खिताब इंदौर की गणेशी आन्या ने अपने नाम किया। इसी तरह अंडर-18 में साढ़े तीन घंटे तक चले रोमांचक मुकाबले में ग्‍वालियर के कुश अरजरिया ने खंडवा के नयन सुगंध को हराकर खिताब अपने नाम किया।

खेल और युवा कल्याण विभाग के टेनिस कोच अमीन अहमद ने बताया स्पर्धा का समापन शनिवार को मेंस डबल्स मुकाबलों के साथ हुआ। अंतिम दिन भाेपाल के भावेश गौर ने इंदौर के केशव पाटीदार को 6-1, 6-1 से हराकर एक तरफा जीत हासिल की। इसी तरह महिला एकल में इंदौर की गणेशी आनिया ने इंदौर की ही अदरिजा विश्वास हो 6-0, 6-2 से मात दी। वहीं बालिका अंडर-14 में मान्या बरंगे बैतूल ने इंदौर की मारिया बंदूकवाला को 4-0, 4-0 से एक तरफा मात दी। स्पर्धा के अंत में खेले गए पुरुष डबल्स मुकाबलों में इंदौर के केशव पाटीदार और अमन भावसार ग्वालियर की जोड़ी ने शिवम शुक्ला और अनिरुद्ध नायर की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि प्रमोद चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और ट्राफी वितरित की। कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल मंडलोई ने किया।

अंडर- 18 में ग्वालियर के कुश ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में खंडवा के नयन को हराकर खिताब जीता
गर्ल्स सिंगल्स के मुकाबले में संघर्ष करतीं खिलाड़ी।

भोपाल के भावेश गौर को ट्राफी व प्रमाण पत्र देते अतिथि।

साढ़े 3 घंटे चला अंडर-18 का फाइनल
स्पर्धा का सबसे रोमांचक व संघर्षपूर्ण मुकाबला ग्वालियर के कुश अरजरिया और खंडवा के नयन सुगंध के बीच हुआ। यह मैच पूरे साढ़े तीन घंटे तक चला। नयन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुश को खिताब जीतने के लिए जोर लगाने पर मजबूर कर दिया। अंत में यह मुकाबला कुश ने 6-7, 6-0 और 6-4 से अपने नाम किया। मैच में हार के साथ नयन इस आयु समू ह में दूसरे नंबर पर रहे।

खंडवा के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
स्पर्धा के दौरान खंडवा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर मेहमान खिलाड़ियों के लिए काफी कठिन चुनौती पेश की। टूर्नामेंट में जहां नयन सुगंध अंडर-18 में रनरअप रहे वहीं प्रखर चौहान ने मेंस के सेमीफाइनल तक मुकाबला किया। इसके अलावा अंडर-18 में तनिष्क टोकसे क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। खंडवा के गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी आफताब आजाद प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। मेंस डबल्स में शेख रशीद, जोगेंद्रसिंह बग्गा व अ मीन अहमद, अमित दुबे की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल मैच खेले। इसके अलावा पिछले साल पांचवीं रैंकिंग प्राप्त खिलाड़ी प्रत्यक्ष सोनी व सुहानी लिमनपुरे ने भी बेहतर खेल से सभी का ध्यान खींचा।

खबरें और भी हैं...