खंडवा | पदमनगर पुलिस ने साल 2009 में 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी गुड्डू उर्फ वेदप्रकाश पिता महेश यादव निवासी इंदौर नाका न्यायालय से जमानत के बाद 2012 से फरार था। शनिवार को पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।