पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रमुख चौराहों पर देर रात तक नहीं बजाएं ध्वनि विस्तारक यंत्र

प्रमुख चौराहों पर देर रात तक नहीं बजाएं ध्वनि विस्तारक यंत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | शहर के प्रमुख चौराहों पर किसी भी जयंती, पुण्यतिथि सहित अन्य अवसरों के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में शाम से देर रात तक तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जा रहा है। यही नहीं बीच चौराहे पर मंच तक लगाया जा रहा है। इससे अन्य लोगों को परेशानी हो रही है। केवलराम चौराहा, जिला अस्पताल के सामने, घंटाघर के पास, हातमपुरा सहित अन्य स्थानों पर इस तरह के मंच और तेज आवाज लाउड स्पीकर लगाए जाते हैं। इसको लेकर परेशान क्षेत्रवासियों ने कई बार अफसरों से शिकायत भी की। लेकिन आज तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। शुक्रवार को भी कुछ नागरिकों ने एसपी और एसडीएम सहित अन्य अफसरों को हातमपुरा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम को लेकर शिकायत की। मामले में एसडीएम जगदीश मेहरा ने बताया मुझे फोन पर शिकायत मिली है। मामला क्या है दिखवाता हूं। जांच और वास्तविकता पता करने के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकती है।

खबरें और भी हैं...