पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुबह शाम निकाली दो शोभायात्राएं, युवाओं ने लगाए जय भीम के जयकारे

सुबह-शाम निकाली दो शोभायात्राएं, युवाओं ने लगाए जय भीम के जयकारे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आम्बेडकर की 127 वीं जयंती शहर में शनिवार को उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर सुबह विभिन्न संगठनों के लोगों ने आम्बेडकर चौक पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सुबह से रात तक शहर में अलग-अलग संगठनों ने कार्यक्रम किए। शहर के प्रमुख मार्ग जय भीम के नारों से गूंज उठे। इस अवसर पर भीम समुदाय के लोगों ने सुबह और शाम को दो शोभायात्राएं निकाली। इसमें सैकड़ों लोग झूमते रहे। रात में सूरज कुंड बौद्ध नगर में भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ।

निगम के सभा ग्रह में महापौर सुभाष कोठारी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अजजा रामसिंह रावत, विजय भालेराव, मनीष पाटील सहित अन्य लोग मौजूद थे। सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित छात्रावास परिसर से सुबह 11 बजे रैली निकाली। इसमें अनुसूचित जाति जनजाति छात्र संघ, नाजी आदिवासी संगठन, भील समुदाय, मातोश्री रमाई संस्था शामिल हुए। ओवरब्रिज, बांबे बाजार, घंटाघर, निगम तिराहा होते हुए शोभायात्रा दोपहर में आंबेडकर चौक पहुंची।

सुबह से रात तक शहर में अलग-अलग संगठनों ने कार्यक्रम किए
संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर समाजजनों ने शोभायात्रा निकाली, इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।

वक्ताओं ने संबोधित किया
शोभायात्रा के बाद आम्बेडकर चौक पर विचार गोष्ठी हुई। इसमें मुख्य अतिथि भीम समुदाय से पूर्व नेता प्रतिपक्ष रमेश सुनगत थे। इस अवसर पर कुंदन मालवीय, ओमप्रकाश आर्य, विजय भालेराव, करण बिवाल, संजय मेढ़ेकर, विजय इंगले, जितेंद्र बोदड़े, राजू सुनगत, अन्ना पंवार, राहुल कनाड़े, मनोज ओसवाल, मुकेश रणदा और प्रेमलाल कोठारे मौजूद थे।

पंचशील नगर से निकाली झांकी
शाम को पंचशील नगर सिंघाड़ तलाई से भारतीय बौद्ध महासभा मीरा ताई ग्रुप, मातोश्री रमाई संस्था और पंचशील मंडल सिंघाड़ तलाई ने बाबा साहब की झांकी निकली। पड़ावा, जिला अस्पताल, जलेबी चौक, बजरंग चौक, कहारवाड़ी, अग्रसेन चौराहा, स्टेशन रोड, बांबे बाजार होते हुए यह झांकी रात 10.30 बजे आम्बेडकर चौक पहुंची। इसमें शामिल लोग ढोल-ताशों पर झूमते रहे।

महादेवगढ़ परिवार ने किया माल्यार्पण
महादेव गढ़ परिवार के साथ ही संरक्षक अशोक पालीवाल द्वारा अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महादेव गढ़ में सुंदरकांड का पाठ किया। इस अवसर पर पंडित शैलेंद्र पांडे, विवेक सारसर, राकेश राठौर, महेंद्र दीक्षित, नवीन सातले, कपिल निदाने, राकेश रायकवार, नितेश राठौर, बॉबी वर्मा, पिंटू दरबार उपस्थित थे।

बुद्ध नगर में भजनों की प्रस्तुति दी
दि बुद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया नगर शाखा खंडवा के तत्वाधान में स्थानीय कलाकारों ने बुद्ध नगर सूरज कुंड में रंगारंग कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति दी। संगीता खरटे, ललित प्रधान, पुनीत पटेल, सुनील उइके, लखन नाथ, हिमांशु कनारे, आकाश किनारे, सोसायटी के पदाधिकारियों ने सहयोग किया। गनपत निकम, डॉ.शशिकांत चौहान, अरुण पाटिल, संतोष गवई, वर्षा बोरकर, मिलिंद रायमले मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...