पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुंडी उचकाकर 1.25 लाख नकदी सहित जेवरात चुराए

कुंडी उचकाकर 1.25 लाख नकदी सहित जेवरात चुराए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | किल्लौद के ग्राम गंभीर में चोरों ने एक घर के दरवाजे की कुंडी उचकाकर वहां करीब 1.25 लाख रुपए के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ किया। चंद्रसिंह पिता सीताराम नायक ने बताया 13 अप्रैल की रात जब पूरा परिवार सो रहा था तब अज्ञात बदमाश घर के दरवाजे की कुंडी उचकाकर घर में घुसे और अलमारी में रखे 24 हजार नकदी व 96 हजार रुपए के सोने व चांदी के जेवरात चुरा ले गए। सुबह उठे तो अलमारी का सामान बिखरा था व दरवाजे की कुंडी खुली थी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।

खबरें और भी हैं...