पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क से सटकर लगा ली दुकानेंं, कभी भी हो सकता है हादसा

सड़क से सटकर लगा ली दुकानेंं, कभी भी हो सकता है हादसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोशनी | खंडवा-बैतूल मार्ग पर वनांचल के ग्राम रोशनी में दुकानदारों ने सड़क तक अतिक्रमण कर लिया है। कुछ दुकाने तो सड़क के मात्र एक-दो फीट दूर ही हैं। पंचायत कई बार तहसील कार्यालय में अतिक्रमण हटाने का आवेदन दे चुकी है। ग्रामीणों का कहना है अधिकांश अतिक्रामक राजनीतिक दलों से जुड़े हैं। उन्होंने पक्का अतिक्रमण कर लिया है। अतिक्रामकों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए डॉक्टर आवास को भी चारों ओर से घेर लिया है। पिछले दिनों रोशनी स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर का सामान अब तक नए अस्पताल भवन में ही रखा हुआ है। इस संबंध में खालवा तहसीलदार मदनलाल टंगारे ने बताया अतिक्रामकों को नोटिस जारी किए हैं। वे लोग पेशी पर आते हैं। हर हाल में अतिक्रमण हटाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...