पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गारंटी पीिरयड में ही सेंटर लाइटिंग खराब, चार दिन में भी नहीं सुधारी

गारंटी पीिरयड में ही सेंटर लाइटिंग खराब, चार दिन में भी नहीं सुधारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क चौड़ी करण के साथ ही शहर सौंदर्यीकरण के लिए लगाई सेंटर लाइटिंग लोगों की समस्याओं का कारण बन गई है। काम सही नहीं होने के कारण 20 से अधिक खंभे ऐसे हैं जिनके बल्ब लंबे समय से बंद पड़े हैं। सुधार नहीं कराया है।

चार दिन से जिला अस्पताल से इंदौर नाके तक मुख्य मार्ग पर अंधेरा है। लोग बार-बार निगम अफसरों से शिकायतें कर रहे हैं। काम लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जाने और गारंटी में होने से निगम सुधार नहीं करा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अफसर शिकायत मिलने के बावजूद सुधार नहीं करा रहे हैं। सेंटर लाइटिंग का हस्तांतरण करने से पहले महापौर सुभाष कोठारी ने विभाग के एसडीओ से लिखित में एक साल की ग्यारंटी मांगी थी। विभाग ने तब लिखित में ग्यारंटी दे भी दी लेकिन शिकायत के बावजूद चार दिन से इंदौर रोड पर अंधेरा है। इस कारण सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं।

20 से अिधक खंभों के बल्व खराब, काम खराब होने के कारण निगम हस्तांतरण लेेने को तैयार नहीं, िजम्मेदारी लोनिवि की

1.25 करोड़ से लगाई सेंटर लाइटिंग

80 खंभे बायपास रोड पर

80 खंभे इंदौर रोड

04 किमी तक है सेंटर लाइटिंग

25 मीटर दूर है प्रत्येक खंभा

सेंटर लाइट बंद होने के कारण अंधेरा रहता है।

गारंटी में है सेंटर लाइटिंग

सेंटर लाइटिंग गारंटी में है। एक साल तक लोक निर्माण विभाग संबंधित ठेकेदार से इसका मेंटनेंस कराएगा। लाइन बंद होने की जानकारी विभाग को दे दी है। भूपेंद्रसिंह बिसेन, उपयंत्री नगर निगम

कल तक चालू हो जाएगी

इंदौर रोड पर सेंटर लाइटिंग का रिले जल गया है। आज सुधार कार्य शुरू किया। रिले को रिपेयर किया लेकिन फिर से जल गया। कल तक लाइट चालू हो जाएगी। -बीएल काजले, एसडीओ लोनिवि विद्युत यांत्रिकी विभाग

यह हुआ अब तक

जुलाई 2017 में सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने गोशाला चौराहे पर समारोह पूर्वक किया था सेंटर लाइटिंग का लोकार्पण।

गुणवत्ता अच्छी नहीं होने के कारण निगम ने अस्थायी मीटर टेस्टिंग के लिए लिया। बिल पर करीब सवा लाख खर्च किए।

दिसंबर 2017 में लोनिवि ने निगम को पत्र लिखकर काम की ग्यारंटी ली। खराबी पर ठेकेदार से सुधार कराने का भरोसा दिलाया।

करीब चार महीने पहले निगम ने सेंटर लाइटिंग के लिए स्थायी मीटर लिया।

स्थायी कनेक्शन होने के बावजूद इंदौर रोड पर 10-12 और बायपास रोड पर भी इतनी ही लाइटें लंबे समय से बंद है।

खबरें और भी हैं...