पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेडिकल कॉलेज में बिजली बंद होने पर भी नहीं रुकेगी िलफ्ट

मेडिकल कॉलेज में बिजली बंद होने पर भी नहीं रुकेगी िलफ्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकल कॉलेज में ऐसी लिफ्ट लगाई जा रही है जो बिजली जाने के बावजूद तुरंत नहीं नहीं रुकेगी। लोग नहीं फंसेंगे। आटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस (एआरडी) से लैस मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट बिजली बंद होने पर भी बीच में नहीं रुकेगी। एआरडी सिस्टम बिजली बंद होने के बाद लिफ्ट को पॉवर बैकअप देकर उसे नजदीकी फ्लोर पर ले जाएगा। जहां ऑटोमेटिक लिफ्ट का दरवाजा खुल जाएगा। एआरडी सिस्टम के कारण मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट के बीच में फंसने की समस्या नहीं होगी।

जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में 9 और जिला अस्पताल में बन रही बिल्डिंग में 8 लिफ्ट लगाई जाएगी। एआरडी सिस्टम से अपडेट लिफ्ट का ट्रायल मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर और कॉलेज स्टाफ ने बुधवार को किया। कुल 8 लोगों और 544 किलोग्राम भार की क्षमता वाली लिफ्ट में एयर कूलिंग के लिए बीच की बजाय चारों ओर भीतर से सिस्टम लगाए गए है। मेडिकल कॉलेज की मेन बिल्डिंग में 4 लिफ्ट के साथ गेस्ट हाउस में एक, प्रोफेसर बिल्डिंग में एक, सीनियर टीचिंग बिल्डिंग में दो, नॉन टीचिंग बिल्डिंग में एक लिफ्ट लगाई गई है।

क्योंकि ... ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस से लैस है, बिजली बंद होने पर नजदीकी फ्लोर तक जाएगी

मेडिकल कॉलेज में िलफ्ट का काम जारी है।

लिफ्ट नजदीकी फ्लोर पर ले जाएगी लोगों को

एआरडी सिस्टम से लैस कॉलेज की लिफ्ट बिजली के बंद होने पर भी चलती रहेगी। बिजली बंद होने पर लिफ्ट बीच में रूकने की बजाय लोगों को नजदीकी फ्लोर पर ले जाएंगी। जहां ऑटोमेटिक लिफ्ट का दरवाजा खुल जाएगा -हेमंत कुलकर्णी, प्रोजेक्ट मैनेजर, मेडिकल कॉलेज

एकाॅस्टिक सिस्टम आवाज गूंजने से रोकेगा

कॉलेज के लेक्चर एवं कांफ्रेंस हाल में आवाज को गूंजने से रोकने के लिए एकाॅस्टिक सिस्टम लगाया जा रहा है। पीआईयू के संभागीय परियोजना यंत्री एसके जैन ने बताया एकास्टिक सिस्टम की फिटिंग लेक्चर हाल की दीवारों एवं सीलिंग में हो रही है। हाल में होने वाली चर्चा के दौरान जब आवाज निकली है तो सिस्टम उसकी पुनरावृत्ति (ईको) तरंगों को आब्जर्व कर बाहर करता है। इसे हाल में आवाज नहीं गूंजेगी।

खबरें और भी हैं...