पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिवंगत नेताओं के नाम पर होगा नामकरण

दिवंगत नेताओं के नाम पर होगा नामकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरिष्ठ नेता कुशाभाऊ ठाकरे के नाम भाजपा कार्यालय के कांफ्रेंस हाल पर होगा अंकित

भास्कर संवाददाता | खंडवा

इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय के कमरे और कांफ्रेंस हाल का नामकरण पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नाम पर होगा। संघ की परिपाटी पर चलते हुए भाजपा अपने वरिष्ठ नेताओं को उनके नाम से कमरों का नामकरण कर आदरांजलि देगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता कुशाभाऊ ठाकरे के नाम पर पार्टी कार्यालय कांफ्रेंस हाल होगा। इसके साथ ही पार्टी के इतिहास के लिए तैयार हो रहे लायब्रेरी का कमरा पूर्व विधायक हुकुमचंद यादव के नाम पर होगा। पूर्व विधायक यादव के पुत्र त्रिलोक यादव लायब्रेरी बनाने का खर्च उठा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले का कमरा पूर्व विधायक एवं राज्यमंत्री स्कूल शिक्षा किशोरीलाल वर्मा के नाम पर होगा। इसे विधायक देवेंद्र वर्मा तैयार कराएंगे। जिलाध्यक्ष के कमरे में फर्नीचर के साथ कंप्यूटर सिस्टम भी विधायक वर्मा उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही एक-एक कमरों का नामकरण पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ब्रजमोहन मिश्रा एवं पूर्व विधायक पंडित पूरणमल शर्मा के नाम पर होगा। बचे हुए दो कमरों के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...