पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हवाई पट्टी से शुरू हो सकती हैं उड़ानें, राष्ट्रीय विमानपत्तनम प्राधिकरण को लेना है निर्णय

हवाई पट्टी से शुरू हो सकती हैं उड़ानें, राष्ट्रीय विमानपत्तनम प्राधिकरण को लेना है निर्णय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में थर्मल पॉवर प्लांट हैं। उर्जा विभाग के बड़े अधिकारी, कंपनियों के अफसर आसानी से आ-जा सकेंगे।

मेडिकल कॉलेज में महत्वपूर्ण विषयों पर लैक्चर के लिए एम्स और अन्य मेडिकल कॉलेज से विषय विशेषज्ञ आ सकेंगे।

शहर से 50 किमी दूर हनुवंतिया में हर साल जल महोत्सव हो रहा है। इसमें लोग एयर टैक्सी से आसानी से आ जाएंगे।

श्री दादाजी मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर, हनुवंतिया पर्यटन स्थल हैं। एयर कनेक्टिविटी से विदेशी पर्यटक खंडवा आ पाएंगे।

देश के सभी हिस्सों में जाने के लिए खंडवा रेलवे स्टेशन से हर दिन ट्रेनें गुजरती हैं। जबकि इंदौर में यह सुविधा नहीं है। इंदौर के लोग खंडवा से ट्रेन पकड़ेंगे।

प्रदेश सरकार लेना चाह रही लीज पर

प्रदेश सरकार 2014 से सतना और खंडवा जिले की हवाई पट्टी को 30 साल के लिए लीज पर चाह रही है। प्राधिकरण ने एक रुपए भू-भाटक पर लीज पर देने पर सहमति भी दी है। अनुबंध के मुताबिक दोनों हवाई पट्टियों पर कोई भी खर्च एएआई नहीं उठाएगी। सभी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। राज्य सरकार यहां पर केवल विमानन गतिविधियां ही संचालित कर सकता है, उक्त हवाई पट्टी के आस-पास कोई रेस्टोरेंट या होटल बनाने या अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित नहीं की जाए। शर्तों के कारण मामला अटका हुआ है।

हवाई पट्टी के पास नागचून तालाब और बड़गांव भीला रोड के दोनों ओर हाइटेंशन लाइन है। इससे पायलट को परेशानी होती है।

हवाई पट्टी की लंबाई करीब 2900 फीट है। लंबाई कम होने से प्लेन लेंडिंग व टेकऑफ में मुश्किल होगी।

तकनीकी समस्याएं हैं हवाई पट्टी में

सीनियर पायलेट ने बताया था छोटा

मई 2017 में प्रभारी मंत्री को भोपाल से खंडवा लाए सीनियर पायलेट कैप्टन माजिद ने हवाई पट्टी को छोटी बताया था। उन्होंने कहा कि इसके आसपास की हाइटेंशन लाइन काफी खतरनाक है। मैं पिछले 25 साल से यहां प्लेन ला रहा हूं, इसके चलते संभालकर लेंडिंग कर लेता हूं। एयर स्ट्रीप करीब 2900 फीट की है, जबकि 6 हजार फीट की एयरस्ट्रीप पर ही अच्छे से प्लेन लैंड और टेकऑफ हो पाता है।

यह किया

450 लाख रुपए से हवाई पट्टी का काम

26 लाख रुपए से 600 मीटर पहुंच मार्ग

100 लाख रुपए में 3900 मीटर बाउंड्रीवाल

43 लाख रुपए में रिटायरिंग रूम दो स्टाफ क्वार्टर

एक नजर में

01 किमी लंबा रन-वे

01 हजार मीटर में सुधार

600 मीटर पहुंच मार्ग

3900 मीटर दीवार-वायर फेंसिंग

प्रदेश में

26 हवाई पट्टियां हैं। केंद्र की 8, राज्य की 15 व निजी क्षेत्रों की 3 हवाई पट्टियां शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...