पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महू की बाइक से खंडवा आए थे चैन स्नेचर्स

महू की बाइक से खंडवा आए थे चैन स्नेचर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लूट में पुिलस के हाथ खाली, जल्द खुलासे का दावा

भास्कर संवाददाता | खंडवा

शहर में एक सप्ताह में लूट, चेन स्नेचिंग व चाकूबाजी की घटनाएं हो गईं, लेकिन पुलिस की जांच केवल सीसीटीवी फुटेज तक ही सीमित रह गई। वारदातों में शामिल एक भी बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगा। सूत्रों की मानें तो बुजुर्ग महिला के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात में बदमाश जिस बाइक से आए थे नंबर प्लेट के आधार पर वह महू की है। यही नहीं बाइक को तीन बार बेचा जा चुका है, संभवत: बाइक चोरी की हो सकती है। हालांकि पुलिस का दावा है वह वारदातों में बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही खुलासा करेगी।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों शहर में चाेरी, लूट, चेन स्नेचिंग व चाकूबाजी की वारदातें हो चुकी है। पुलिस गश्त के बावजूद वारदातें पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है।

चाकूबाजी के सुराग मिले - पदमनगर थानांतर्गत दादाजी वार्ड में 10 मई की शाम मुंबई कुर्ला से आए युवक आदिल पिता इस्तेखार को अज्ञात बाइक सवारों ने पीठ पर चाकू मारकर घायल कर दिया था। सूत्रों के अनुसार पुलिस वारदात करने वाले आरोपियों तक पहुंच गई है। पुलिस बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर सकती है। इधर पुलिस 18 मई को प्रणाम सिटी में वृद्धा वंदना पति उत्तमचंद निवासी सिंगाजी नगर के साथ चेन स्नेचिंग के आरोपियों को भी तलाश रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

एक दो दिन में करेंगे खुलासा

नगर पुलिस अधीक्षक एसएन तिवारी ने बताया वृद्ध महिला के साथ चेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस को पुख्ता सबूत मिल गए हैं। एक या दो दिन में पुलिस अारोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। वहीं लूट के मामले में पुलिस की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...