पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज से बसों की बेमियादी हड़ताल

आज से बसों की बेमियादी हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभारी मंत्री पारस जैन ने नए स्टैंड से बसों के संचालन में आनाकानी करने वाले बस ऑपरेटर्स की बसों के परमिट रद्द करने की धमकी क्या दी, दोपहर से ही नए बस स्टैंड से संचालन शुरू हो गया। उद्घाटन के बाद भी नए स्टैंड से बसों का संचालन नहीं होने से नाराज मंत्री जैन ने आरटीओ और पुलिस अफसरों से बात कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा में बताया जो बस मालिक नए स्टैंड से बसों का संचालन नहीं कर रहे उनके परमिट कैंसिल करना है तो करे। मंत्री के निर्देश का असर यह हुआ कि खुद ट्रैफिक डीएसपी संतोष कौल ने नए स्टैंड से बसों के संचालन का काम अपने हाथ में लिया।

खबरें और भी हैं...