पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिव्यांगों को एंबेसडर बनाकर लोगों को मतदान के लिए करेंगे प्रेरित

दिव्यांगों को एंबेसडर बनाकर लोगों को मतदान के लिए करेंगे प्रेरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्र पर लाने के लिए ट्राइसाइकिल भी उपलब्ध कराएगा निर्वाचन आयोग

भास्कर संवाददाता | खंडवा

विधानसभा चुनाव-2018 में शतप्रतिशत मतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग दिव्यांगों को ब्रांड एंबेसडर बनाएगा। दिव्यांग व्यक्ति अपने आसपास के क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करेंगे। वहीं निर्वाचन आयोग दिव्यांग मतदाता, जिनके पास मतदान केंद्र तक आने के लिए कोई साधन नहीं उन्हें ट्राइसाइकिल भी उपलब्ध कराएगा।

जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कुल 2885 दिव्यांग महिला एवं पुरुष मतदाता हैं। इसमें सबसे ज्यादा दिव्यांग मतदाता मांधाता विधानसभा क्षेत्र में 1201 और सबसे कम खंडवा 207 है। जबकि पंधाना में 1094 और हरसूद में 383 दिव्यांग मतदाताओं की संख्या है। गौरतलब है दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए पहली बार निर्वाचन आयोग ज्यादा ध्यान दे रहा है। पहले स्थानीय चुनावों में अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए विभिन्न गुट दिव्यांग मतदाताओं को केंद्र तक लाते थे, लेकिन विधानसभा और लोकसभा के निर्वाचन में दिव्यांग मतदाताओं के मत का प्रतिशत बहुत ही कम हुआ करता था। पिछले चुनावों के आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद निर्वाचन आयोग ने दिव्यांगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के साथ अन्य मतदाताओं को भी जागरूक करने के लिए इन्हें एंबेसडर बनाए जाने का निर्णय लिया है।

खबरें और भी हैं...