पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाराष्ट्र की मिलों के पास तुअर एवं दाल का भारी मात्रा में स्टॉक

महाराष्ट्र की मिलों के पास तुअर एवं दाल का भारी मात्रा में स्टॉक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों की खुले बाजार में चने की बेचवाली से अन्य दलहनों में भी मंदी का वातावरण बन गया है। तुअर, मसूर, मूंग के भाव फिर से टूटने लगे हैं। दालों में मांग का अभाव बना हुआ है। आम सीजन भी शुरू हो गया है। भाव आए दिन धीमी गति से कम होते जा रहे है। महाराष्ट्र की मिलों के पास तुअर एवं दाल का भारी मात्रा में स्टॉक बताया जाता है। इंदौर में मिलों के पास उड़द का स्टॉक बताया जाता है।

महाराष्ट्र की कुछ मिलों की स्थिति यह हो गई है कि जिस मिल में 50 से 60 मजदूर काम कर रहे थे, वहां घटकर 10 मजदूर रह गए है। कुछ मिलों के पास तुअर दाल का भारी-भरकम मात्रा में स्टॉक है। मिलें दाल बेचना चाहती है, किंतु लेवाल नहीं मिल रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा कुछ व्यापारियों के लाइसेंस रद्द करने के बाद व्यापार का वातावरण और खराब हो गया है। कुछ दाल मिलें एवं व्यापारी धंधा करने से पीछे हटने लगे है। दालों के भाव कम होने के बाद मांग कमजोर रहना आश्चर्य की बात है। वार्षिक स्टॉक करने वालों तुअर दालों में मांग कमजोर बनी हुई है।

चने में मंदी की धारणा, डॉलर में मांग
चने में सरकारी खरीदी शुरू हो गई है। सरकारी एजेंसियां छना हुआ चना मांग रही है, जिससे कुछ किसान नाराज भी है, क्योंकि पिछले वर्षों में हल्का-पतला अनाज खरीदने की आदत मप्र की सरकार ने ही डाली है। आगामी ब्याह-शादियों का सीजन होने से चने में बेचवाली का दबाव बनने लगा है। अनेक व्यापारी चने में अभी और मंदी की धारणा लगाए बैठे है, जिससे मांग कम है। डबल-डॉलर में निर्यातकों की मांग से भावों में आंशिक सुधार रहा।

अधिकांश उत्पादन मंडियां बंद रही। कंटेनरों में 42X44- 7150 रुपए 44X46- 6900 रुपए 58X60- 5350 रुपए 60X62- 5250 रुपए। मूंग, मसूर, उड़द में लेवाल पीछे हट गए। दालों में ग्राहकी नहीं के समान है। चना कांटा 3550 से 3575 देशी 3500 नई गगन तुअर दाल 6500 नई लक्ष्मी दाल 6400 लाल किला गोल्ड बासमती 10500 तुअर मप्र 3700 से 3800 महाराष्ट्र 4000 लाल 4100 मसूर 3500 से 3575 मीडियम 3300 मूंग 4800 से 5100 बेस्ट 5400 से 5600 उड़द 2800 से 3200 बेस्ट 3400 से 3700 रुपए।

चना दाल चलनसर 4200 मीडियम 4500 बोल्ड 4700 मार्केवाली 4800 तुअर दाल फूल 6150 सवा नंबर 5700 मार्केवाली 6500 मसूर 4550 से 4750 उड़द दाल 4400 से 4600 बोल्ड 5400 से 5500 मोगर 4800 से 5000 बोल्ड 5800 से 6000 मूंग 6000 से 6200 बोल्ड 6400 से 6500 मोगर 6400 से 6500 बोल्ड 6700 से 6800 रुपए।

गेहूं मिल क्वालिटी 1600 से 1700 147-1750 से 1800 बेस्ट 1850 से 1950 लोकवन 1700 से 1800 बेस्ट 1850 से 1950 रुपए। मैदा मिलों की खरीदी में इंदौर, देवास, पीथमपुर, खंडवा 1720 से 1730 जलगांव धुलिया अमलनेर 1810 थाना 1870 पूना 1925 अहमदनगर 1900 बेंगलुरू 2070 औरगांबाद 1880 मुंबई 1840 मक्का पीली 1200 से 1220 रुपए।

गेहूं मालवराज में नरमी

गेहूं की आवक दोनों मंडियों में मिलाकर 15 हजार बोरी की रही। मालवराज में लेवाल पीछे हट जाने से बेस्ट क्वालिटी मालवराज के भाव घटकर 2000 रुपए रह गए है। मिल क्वालिटी गेहूं के भाव लगभग स्थिर रहे। मक्का में मांग विशेष नहीं है। इंदौर डिलीवरी पीली मक्का 1300 रुपए के भाव बताए गए।

खबरें और भी हैं...