पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटे की हत्या हुई है पर न्याय नहीं मिला, आत्मदाह कर रहा हूं और लगा ली आग

बेटे की हत्या हुई है पर न्याय नहीं मिला, आत्मदाह कर रहा हूं और लगा ली आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल में रामगीर के बेटे पूनम ने भाभी संगीता, उसके परीचित तरुण चौरे, हीरालाल व मामा के लड़के मनमोहन पर भाई संतोष की हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पूनम ने बताया संतोष ने जीवन बीमा की तीन महंगी पॉलिसी ले रखी थी। टिमरनी में ही खाद-बीज की बड़ी दुकान भी थी। साजिश रचकर भाई की हत्या के बाद भाभी ने पॉलिसियों को भुना लिया और दुकान पर भी कब्जा कर लिया।

कमरा सील किया
बीड़ चौकी प्रभारी परिणित बेलेकर ने सहेजला पहुंचकर पंचनामा बनाया। सरपंच-सचिव को लिखा खत जब्त कर कमरे को सील कर दिया। उन्होंने बताया परिवार के लोग रामगीर के साथ खंडवा गए हुए हैं इसलिए किसी के बयान दर्ज नहीं किए गए।

रुपए लेकर दुर्घटना का केस बना दिया
सरपंच-सचिव के नाम लिखे खत में रामगीर ने कहा मेरे बेटे हत्या हुई है। टिमरनी पुलिस और डॉक्टर ने बहू संगीता से रुपए लेकर दुर्घटना का केस बना दिया। बहू के पास पैसे हैं तो उसने खर्च कर मनमानी रिपोर्ट बनवा ली। रिश्वत देकर न्याय मिलता है और मेरे पास देने को रुपए नहीं हैं। इसलिए मौत को गले लगाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।

भतीजी से कहा था थाने में आत्मदाह करूंगा
रामगीर की भतीजी कविता ने बताया बड़े पापा ने शुक्रवार शाम को मुझसे कहा था कि मैं शनिवार को टिमरनी थाने जाकर आत्मदाह करूंगा। यह बात उसने पिता को भी बताई थी, लेकिन बड़े पापा ने सुबह 5 बजे यह कदम उठा लिया।
खबरें और भी हैं...