जिले में 8 लाख 97 हजार 558 मतदाता, 23 हजार नाम गलत जुड़ने की आशंका
खंडवा | जिले की चारों विधानसभा में 8 लाख 97 हजार 558 मतदाता है। 4 लाख 32 हजार 889 महिला व 4 लाख 64 हजार 623 पुरुष मतदाता है। इनमें से करीब 23 हजार मतदाता ऐसे भी हैं जो गलत रूप से जुड़े हुए हैं। इनमें मृतक, स्थानांतरित व ऐसे मतदाता हैं, जिनके नाम दो बार या अधिक बार जुड़े हैँ। इनकी जांच शुरू हो गई है। प्रत्येक विधानसभा से सूची मांगी है।
विधानसभावार मतदान केंद्र व मतदाता
विधानसभा मतदान केंद्र मतदाता
मांधाता 294 194268
हरसूद 272 200857
खंडवा 299 265213
पंधाना 315 246220