खंडवा | मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में जिले के बुजुर्ग 16 अप्रैल को जगन्नाथपुरी यात्रा के लिए जाएंगे। इनकी ट्रेन शाम 7.25 बजे जंक्शन से जाएगी। बुजुर्गों को पार्वती बाई धर्मशाला में 16 अप्रैल को शाम 5 बजे तक बुलाया है। इन्हें साथ में आधार कार्ड की फोटोकापी लाना है।