बिजली व दीवार गिरने से 4 की मौत
भास्कर न्यूज | ओंकारेश्वर/मूंदी (खंडवा)
जिले में अचानक आई आंधी व बिजली गिरने से 3 की मौत हो गई। मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाया में बुधवार दोपहर 3.30 बजे आए आंधी-तूफान से दर्जनों पेड़ गिर गए। खेत में बैल लेने गए दो भाइयों की बिजली गिरने से मौत हो गई। दोनों बैल भी चपेट में आ गए। पुनासा ब्लाक के ग्राम पुरनी में एक गोदाम की दीवार गिरने से एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मौसम बदला देख परिवार के लोगों ने दोनों भाइयों को बैल लेने खेत भेजा था। अचानक बिजली गिरी। इसमें अविनाश पिता राजेश (8) तथा अभिषेक पिता राजेश (7) के साथ दोनों बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम पुरनी (बिजौरा पुनर्वास) पर एक गोदाम की दीवार निर्माण में कार्य कर रही युवती मनीषा पिता सरदार (16) की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। यहां 6 मजदूर भी घायल हुए हैं। इनमें से चार को खंडवा रैफर किया गया है। इसमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान माैत हो गई।
अभिषेक
अविनाश