13 किमी के रोड पर हुए गड्ढे
कालमुखी | जिला मुख्यालय को कालमुखी से जोड़ने वाला टिटगांव-गजवाड़ा रोड बदहाल हो चुका है। नागचून से गजवाड़ा 13 किमी के इस रोड पर गड्ढे हो गए हैं। यहां से रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही है। आए दिन जनप्रतिनिधि भी यहां से गुजरते हैं, लेकिन किसी ने भी रोड की ओर ध्यान नहीं दिया। खंडवा से दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला यह रोड तीन साल पहले प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाया गया था। रोड बनने के बाद कालमुखी, अटूट, बोराडी जैसे लंबी दूरी वाले गांवों की खंडवा से दूरी कम हुई, लेकिन अब रोड के जर्जर होने से लोगों को फजीहत झेलना पड़ रही है। आए दिन पंक्चर होने के साथ वाहनों में टूट-फूट हो रही है। नागचून से टिटगांव के 5 किमी हिस्से में पंक्चर बनाने की कोई दुकान भी नहीं है। ऐसे में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।