पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृषि उपज मंडियों में हम्माली तुलाई की नई दरें तय

कृषि उपज मंडियों में हम्माली तुलाई की नई दरें तय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों में उपार्जन सीजन 2018-19 के लिए मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने राज्य स्तरीय हम्माली, तुलाई की दरें निर्धारित की है। इस संबंध में कृषि उपज मंडियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं। यह दर 9 जून 2018 तक प्रभावशील रहेगी। कृषि उपज मण्डियों में तुलाई और हम्माली की अलग-अलग दरें प्रचलित होने से उपार्जन एजेंसियों को कंेद्र सरकार से भुगतान प्राप्त करने के लिए बिल तैयार करने में कठिनाइयां होती थी। इन दिक्कतों को देखते हुए मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने नवीन दरों का निर्धारण किया है।

कृषि उपज मंडी दर

ये रहेगी दर

ये रहेगी दर

7 रुपए प्रति क्विंटल : ट्रैक्टर से उतार कर ढेरी लगाने एवं बोरे भरने की दर

7 रुपए प्रति क्विंटल : ट्रैक्टर से उतार कर ढेरी लगाने एवं बोरे भरने की दर

2 रुपए प्रति क्विंटल : तुलाई

2 रुपए प्रति क्विंटल : तुलाई

2 रुपए प्रति क्विंटल : 7-8 बोरी की ऊंची थप्पी लगाने के लिए अतिरिक्त श्रम की दर

2 रुपए प्रति क्विंटल : 7-8 बोरी की ऊंची थप्पी लगाने के लिए अतिरिक्त श्रम की दर

नाफेड सर्वेयर की अनुपस्थिति में एमएक्यू उपार्जन समिति करेगी

खंडवा |
प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत रबी मार्केटिंग सीजन 2018-19 में चना, मसूर और सरसों की खरीदी का काम उपार्जन केंद्रों में किया जा रहा है। प्रदेश में स्वीकृत उपार्जन केंद्रों में नाफेड के सर्वेयर की अनुपस्थिति में उपार्जन समिति के माध्यम से फेयर एवरेज क्वालिटी (एफएक्यू) मानक का चना, मसूर, सरसों उपार्जित किया जा सकेगा। इसके लिए कलेक्टर्स को समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। गठित समिति में राजस्व अधिकारी कृषि, खाद्य और सहकारिता विभाग का प्रतिनिधि शामिल होगा।

1 रुपए प्रति बोरा : बारदानों में स्टेन सील लगाना

1 रुपए प्रति बोरा : बारदानों में स्टेन सील लगाना

50 पैसे/बोरा : टैग लगाना

50 पैसे/बोरा : टैग लगाना

खबरें और भी हैं...