मछली पालन योग्य तालाब पट्टे पर दिए जाएं -नरसिंहपुर कलेक्टर
खंडवा | नरसिंहपुर जिले में जो भी तालाब मछली पालन योग्य है उसे अब पट्टे पर दिए जाएंगे। इस संबंध में कलेक्टर अभय वर्मा ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। उन्होंने कहा इससे मछली पालन के रूप में लोगों को रोजगार मिलेगा। मछली का उत्पादन भी बढ़ेगा। बैठक में उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास केएल कोष्टा, उपसंचालक पशु चिकित्सा जेपी शिव, सहायक संचालक मत्स्य विभाग सोना यादव, सहायक संचालक उद्यानिकी नेहा पटेल, सहायक संचालक गन्ना अभिषेक दुबे मौजूद थे।