सब्जी सुधार पर तीन दिनी राष्ट्रीय कार्यशाला 18 से राजस्थान में
खंडवा | अखिल भारतीय सब्जी सुधार परियोजना की तीन दिनी 36वीं वार्षिक कार्यशाला राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान दुर्गापुर में आयोजित होगी। कार्यशाला की मेजबानी श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर को पहली बार मिली है। संस्थान के निदेशक डॉ.एसजे सिंह ने बताया कार्यशाला में वर्ष 2017-18 के दौरान देशभर में सब्जी सुधार के लिए हुए अनुसंधानों पर कृषि वैज्ञानिक प्रकाश डालेंगे।