एसोसिएशन... 2.57 की दर से सातवां वेतनमान देने पर पेंशनर्स में खुशी
खंडवा | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के सभी पेंशनर्स को 2.57 की दर से सातवां वेतनमान देने की घोषणा से पेंशनर्स में खुशी है। मप्र पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अन्य मांगों पर भी जल्द निर्णय लेंगे। मांगों को लेकर प्रदेश भर में आठ महीने से पेंशनर आंदोलन कर रहे थे। जिले में भी धरना आंदोलन किए गए। मांग मान ली जाने से प्रांताध्यक्ष ओपी बुधौलिया सहित सभी पेंशनर्स में हर्ष है।