चोरी के छह घंटे बाद ही पुलिस ने ढूंढ निकाला ट्रक, आरोपी फरार
खंडवा | पदम नगर थाना पुलिस ने मंगलवार रात को चोरी हुआ ट्रक छह घंटे में ही ढूंढ निकाला। हालांकि इस दौरान आरोपी ट्रक छोड़कर भाग गया। टीआई परसराम डाबर ने बताया मंगलवार रात गणेश गौशाला के पास से प्रीतेश पिता दिनेशचंद बजाज का ट्रक एमपी-09 केडी 9605 को अज्ञात आरोपी चुरा ले गया था। सूचना मिलते ही तत्काल शहरभर में प्वाइंट चलाया गया। जसवाड़ी रोड पर रामनगर के पास से ट्रक बरामद किया। लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सका।
बुरहानुद्दीन पिनखजूर वाला मांधाता से लोजपा प्रत्याशी घोषित - खंडवा | विधानसभा चुनाव के लिए मांधाता विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी जिलाध्यक्ष बुरहानुद्दीन पिनखजूर वाला होंगे। पार्टी उपाध्यक्ष ठाकुर गुलाब सिंह की अनुशंसा पर उन्हें प्रत्याशी घोषित किया गया है।