मलेरिया अधिकारी ने दिलाई डेंगू बुखार की रोकथाम की शपथ
खंडवा | डेंगू ने जिले में भी दस्तक दे दी है। यह बुखार तेजी न फैले इसके लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है रोकथाम, बचाव व उपचार की जानकारी को प्रचारित करना होगा। तभी डेंगू बुखार से हमें छुटकारा मिल सकेगा। निगम सभागृह में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जिला मलेरिया अधिकारी सामान्य . मनीषा जुनेजा ने यह बात कही। हम अपने घर में एवं आसपास में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की उत्पत्ति रोकने के लिए साप्ताहिक अभियान चलाकर समस्त जल पात्र कूलर टंकी को खाली कर सुखाएंगे। हम स्वयं जागरूक रहकर शहर को मच्छर मुक्त करने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे एवं अन्य को भी जागरूक करेंगे। इस अवसर पर आयुक्त जेजे जोशी, नेताप्रतिपक्ष अहमद पटेल, पार्षद सुनील जैन, निलेश निदाने, आसीम पटेल, संदेश गुप्ता, अज्जू पहलवान, स्वास्थ्य अधिकारी शाहिन खान, जोन प्रभारी मनीष पंजाबी, धीरज दवे सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।