पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रजापिता ब्रह्मकुमारी... प्रशिक्षण के बाद बच्चों ने मंच पर दी नृत्य, गीत और भाषण की प्रस्तुति; समापन आज

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी... प्रशिक्षण के बाद बच्चों ने मंच पर दी नृत्य, गीत और भाषण की प्रस्तुति; समापन आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भाग्योदय भवन गोल्डन बर्ड समर कैम्प के सातवें दिन बच्चों ने अपनी विशेष योग्यता का प्रदर्शन किया। बच्चों ने समूह नृत्य, एकल नृत्य, समूह गान, एकल गान, नैतिक मूल्यों पर आधारित विषय जैसे ईमानदारी, अनुशासन, बड़ों का सम्मान आदि विषयों पर भाषण प्रस्तुत किया।

समूह खेल गतिविधियों के अंतर्गत लेमन स्पून रेस, थ्री लेग रेस आदि करवायी गई। राजयोग मेडिटेशन क्लास में बच्चों को यह सिखाया गया मन और बुद्धि को बाहरी व्यर्थ बातों से मुक्त कर एक परमात्मा में एकाग्र कर लेना चाहिए। एकाग्रता से प्राप्त शक्ति हमारे लिए कवच का कार्य करेगी। राजयोग का अभ्यास मन को शीतलता प्रदान करता है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया 17 मई को बच्चों के समरकैंप का समापन होगा। बुधवार को राजेश ऊधलानी एवं सुहानी ऊधलानी द्वारा प्राणायाम तथा योगासन सिखाया गया। पूनम चौहान एवं सीमा राठौर ने प्रार्थना करवाई। कान्हा सिंह ने प्रेरणा गीत गाया। भावना व रेणु मलिक ने प्रेरणादायी कहानी सुनाई। सीमा श्रीबाथो, संस्कार श्रीबाथो, सावी फरकले,, प्रिया शर्मा, भूमि दीक्षित द्वारा नृत्य की शिक्षा दी गई। शक्ति दीदी ने समरकैंप में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के पेरेंट्स को प्रात: 9 बजे समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

खबरें और भी हैं...