पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संघ... प्रशासन ने नहीं सुना तो अधिवक्ता संघ ने ही लगवा लिए न्यायालय परिसर में 4 सीसीटीवी कैमरे

संघ... प्रशासन ने नहीं सुना तो अधिवक्ता संघ ने ही लगवा लिए न्यायालय परिसर में 4 सीसीटीवी कैमरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | अधिवक्ता संघ की न्यायालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग प्रशासन ने नहीं सुनी तो उन्होंने खुद अनसुनी की जाने से अधिवक्ता संघ ने अपने स्तर पर ही यह सुविधा जुटा ली। वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी जैन और उनके अधिवक्ता पुत्र प्रणेंद्र रांका के प्रयासों से न्यायालय परिसर, वाहन स्टैंड, वकीलों के टीन शेड और अधिवक्ता संघ के हॉल में ये सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन चार कैमरों से हर व्यक्ति और हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।

अधिवक्ता संघ के सचिव योगेश गुप्ता ने बताया कैमरे लगने के बाद बुधवार को इनकी सफल टेस्टिंग की गई। इनका शुभारंभ 18 मई को क्लोजिंग डे पार्टी के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय शुक्ला द्वारा किया जाएगा।

इसलिए पड़ी जरूरत - न्यायालय परिसर में कई बार लोग वकीलों से विवाद कर चुके हैं। पक्षकारों में भी आपस में झगड़े हो चुके हैं। पारिवारिक मामलों में भी विवाद की स्थिति बनती रही है। पार्किंग स्टैंड से बाइक चोरी होने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी यहां घूमते हैं। और सबसे बड़ी बात वकीलों की सुरक्षा। इन्हीं कारणाें को देखते हुए यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

मोबाइल पर भी देख सकेंगे चाक-चौबंद व्यवस्था

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मोहन गंगराड़े ने बताया सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद परिसर में व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। अधिवक्ता संघ के हॉल में लगे एलईडी के साथ ही इसे मैं मोबाइल पर भी देख सकूंगा।

खबरें और भी हैं...