पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खंडवा में नहीं बढ़ेंगे जमीन के भाव, छनेरा में 6 पंधाना में 7% बढ़े, मूंदी की 3 कॉलोनी भी शामिल

खंडवा में नहीं बढ़ेंगे जमीन के भाव, छनेरा में 6 पंधाना में 7% बढ़े, मूंदी की 3 कॉलोनी भी शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले की गाइडलाइन बुधवार तय हो गई। खंडवा में भाव नहीं बढेंंगे। हरसूद, पुनासा व पंधाना क्षेत्रों में मामूली बढ़ोत्तरी की गई है। कलेक्टोरेट में हुई जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में कलेक्टर अभिषेक सिंह व विधायक देवेंद्र वर्मा की मौजूदगी में उप मूल्यांकन समितियों से आए प्रस्तावों पर सहमति दी। पहले नाेटबंदी, फिर रेरा व जीएसटी के कारण पिछले दाे सालों में जमीन की खरीदी बिक्री बेहद कम हुई है। भाव नहीं बढ़े हैं। छनेरा में कॉलोनियों के भूखंडों में के भाव औसतन 6 प्रतिशत बढ़े हैं। पंधाना क्षेत्र में हाइवे से लगे 10 गांवों की जमीन के भाव 10 प्रतिशत बढ़े हैं। पुनासा क्षेत्र के नगर मूंदी की तीन नई कॉलोनियां गाइडलाइन में शामिल की गईं हैं।

क्षेत्रवार नई गाइडलाइन की प्रमुख बातें

खंडवा-विसंगतियां दूर कीं

यहां केवल विसंगतियां दूर की हैं। वार्ड 5 की दादाजी ग्रीन सिटी, कनक नगर, कोहेफिजा कॉलोनी, शांतिनगर, साईं रेसीडेंसी, वत्सला बिहार की कॉलोनियों के नाम दो बार थे। इन्हें एक स्थान से हटाया है। इसी तरह वार्ड 30 भैरव तालाब वार्ड में कुछ क्षेत्रों के नाम दो बार थे। इन्हें हटाया है। संतोषी माता वार्ड क्रमांक 32 में सुमेरनगर, तुलसी नगर है। जबकि यह कॉलोनियां वार्ड 33 में हैं। इन्हें इस वार्ड में शामिल किया है। नागचून रोड की कॉलोनियों में भी रोड का उल्लेख किया जाएगा।

ज्यादा बदलाव नहीं हुए

हरसूद-6 प्रतिशत बढे

नगर परिषद छनेरा में आने वाले भूखंडों के भाव में 6 प्रतिशत की व कृषि भूमि में 1.5 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की है। हरसूद तहसील में कृषि जमीन के भाव 2.6 प्रतिशत व भूखंड के 2.5 प्रतिशत बढ़े हैं। खालवा तहसील में तीन साल में पहली बार थोड़े से भाव बढ़े हैं। कृषि जमीन के भाव 2.1 प्रतिशत व भूखंड के भाव 1 प्रतिशत बढ़ाए हैं। नगर परिषद में कुछ कॉलोनी एवं क्षेत्र ऐसे हैं जो गाइडलाइन में शामिल नहीं हैं। बगल की कॉलोनी के रेट से तय किए जाते हैं। ऐसे क्षेत्रों को गाइडलाइन में शामिल किया है।

गाइडलाइन में उप मूल्यांकन समितियों से आए प्रस्तावों को पारित किया है। नई गाइडलाइन में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। खंडवा में केवल में विसंगतियां दूर की गईं। बाकी क्षेत्रों में आंशिक फेरबदल हुए हैं। -क्षिप्रा सेन, जिला पंजीयक

पंधाना-8 वार्डों में बढ़ाए

क्षेत्र के 102 गांवों की अनंतिम दरें प्रस्तावित की गईं हैं। नगर परिषद के 15 वार्डों की नई दरें तय की हैं। वार्ड क्रमांक 2, 5 व 11 में 10 प्रतिशत भाव बढ़ाए हैं। वार्ड क्रमांक 10, 13, 14 एवं 15 में 5 प्रतिशत भाव बढ़े हैं। बाकी 7 वार्ड की जमीन के भाव पुराने लागू होंगे। इंदौर रोड के बडिग्यासुर, मोकलगांव, चमाटी, सोनगिर, डुल्हार, पिपलौद खुर्द, रुस्तमपुर, बलराम पुर, सुल्तानपुर, पिपरहट्टी, बोरगांव बुजुर्ग की जमीन के भाव 10% की बढ़ाई है।

पुनासा-कॉलोनी शामिल

यहां गांवों की जमीनों के भाव नहीं बढ़े हैं। यहां के गांव कोठी, रेवा विहार व आेंकार हाईटेक सिटी कॉलोनी में रेट बढ़ाए हैं। इसी तरह गाइड लाइन में उदय बिहार कॉलोनी पुनासा, व मोरटक्का के पास स्थित सुरभि वाटिका कॉलोनी को इस गाइडलाइन में शामिल किया है। प्लाट के रेट तय किए हैं। नप ओंकारेश्वर में भूखंडों के भाव नहीं बढ़े हैं। नगरीय क्षेत्र में भूखंड की औद्योगिक दर व आवासीय दर एक समान रखी जाएगी।

खबरें और भी हैं...