लूट होते देखते रहे लोग, शोर मचाते तो पकड़ा जाते बदमाश
बड़ा बम के कैमरे में दिखा बदमाश।
मनीष ने बताया रात 9.30 बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित दुकान बंद कर घर के लिए निकला। वे दुकान से ही पीछा कर रहे थे। बदमाशों ने बाइक अड़ाकर घेर लिया। इंजेक्शन से चेहरे पर केमिकल फेंका और निडिल चेहरे पर मारी। एक बदमाश ने काेई चीज चुभाई भी। चेहरे पर जलन और घबराहट होने से मनीष कुछ समझ नहीं पाया। चंद मिनट में बदमाश रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए।