आरटीआई कार्यकर्ता माने के खिलाफ पदमनगर थाने में भी केस दर्ज
खंडवा | आरटीआई कार्यकर्ता जगन्नाथ माने के खिलाफ एक और मामला सामने आया है। उसके खिलाफ आई शिकायत पर पदम नगर थाना ने केस दर्ज किया है। स्कॉलर्स डेन स्कूल के संचालक पवन अग्रवाल ने शिकायत में कहा है माने ने उन पर भी पॉलिसी लेने के लिए दबाव बनाया था। धमकी दी कि पॉलिसी नहीं ली तो उनके खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने माने के खिलाफ धारा 384 और 385 के तहत केस दर्ज किया है। पदम नगर थाना टीआई परसराम डाबर ने कहा शिकायत के आधार पर माने के खिलाफ केस दर्ज किया है।