एड्स को लेकर जागरूक किया
खंडवा | महिला स्वधार गृह सीड संस्था में शुक्रवार को साथी संस्था, प्रोजेेक्ट सुभिक्षा और मप्र राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल द्वारा संवेदीकरण स्व जागरूकता कार्यक्रम कराया गया। भोपाल से आए पीपीएम जावेद हुसैन ने महिलाओं की काउंसिलिंग कर एचआईवी, टीबी और सिफलिस के प्रति जागरूक किया। 10 महिलाओं की एचआईवी और सिफलिस की जांच की गई। आईसीटीसी जिला अस्पताल से काउंसलर जितेंद्र प्रजापति, लैब टेक्नीशियन निकिता सोनी ने जांच की। सीड संस्था अध्यक्ष अनिता सिंह द्वारा भी महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान पैरालीगल वालिंटियर गणेश कनाडे, विजय सनावा, अंतिम बर्वे, वन स्टाप प्रशासक पुष्पा कनोजिया, रीना चौहान सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं।