नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन का द्वि-वार्षिक अधिवेशन हुआ
खंडवा | नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन खंडवा शाखा का द्वि-वार्षिक अधिवेशन गुरुवार को खंडवा के मध्य रेलवे इंस्टीट्यूट में हुआ। शाम 6 बजे से हुए अधिवेशन के मुख्य अतिथि यूनियन के जोनल महामंत्री कामरेड वेणु पी.नायर थे। वे सेंट्रल रेलवे के साथ ही कोंकण रेलवे के भी महामंत्री हैं। वे शाम 5 बजे पुष्पक एक्सप्रेस से खंडवा पहुंचे। यहां करीब 150 कर्मचारियों ने उनका स्वागत कर रैली निकाली। कार्यक्रम के विशेष अतिथि मंडल सचिव पुष्पेंद्र कापड़े, जीजी डोले, हबीब खान और डॉ. सुमन थे। वेणु पी. नायर ने कर्मचारियों को यूनियन के कल्याणकारी कार्य और आंदोलनों की जानकारी दी। सचिव आदित्य सिंह ने प्रतिवेदन का वाचन किया। वर्ष 2018 की शाखा के नवीन पदाधिकारी, वर्किंग कमेटी मेंबर और युवा मोर्चे की घोषणा की गई। पिछले वर्ष का लेखा-जोखा जेवाय जोशी ने दिया। संचालन योगेश गुप्ता ने किया। आभार अध्यक्ष एमके मुले ने माना। कार्यक्रम में 400 कर्मचारी उपस्थित थे।