क्रिकेट समर कैंप 15 से
खंडवा | यंग चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब द्वारा लेदर बॉल क्रिकेट समर कैंप का आयोजन 15 अप्रैल से 15 जून तक किया जाएगा। क्लब अध्यक्ष जराड बाबा ने बताया कैंप आईटीआई ग्राउंड सिहाड़ा रोड पर लगाया जा रहा है। इसमें मेटिंग पिच पर प्रैक्टिस कराई जाएगी। कैंप में अंडर 14 व 18 लेदर बॉल टूर्नामेंट भी कराया जाएगा। चौरे एवं रॉय गोल्डन ट्रॉफी का आयोजन भी किया जाएगा। कैंप नि:शुल्क होगा। अनुभवी क्रिकेटर प्रशिक्षण देंगे।