पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महापौर बोले वैध कनेक्शन 2500 रु. में करें 2650 से कम में नहीं कर पाएंगे विश्वा कंपनी

महापौर बोले- वैध कनेक्शन 2500 रु. में करें 2650 से कम में नहीं कर पाएंगे- विश्वा कंपनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्मदा जल योजना में नल कनेक्शन में लग रहे सामान अौर शुल्क की राशि शुक्रवार को भी तय नहीं हो पाई। महापौर सुभाष कोठारी ने मीटर, नॉन रिटर्न वॉल और जीआई पाइप मटेरियल नहीं लगने पर 2400 रुपए में प्रत्येक वैध कनेक्शन वाले घरों में नल कनेक्शन करने की बात कही।

इस पर विश्वा कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण कुमार सहमत नहीं हुए। वे 2750 रुपए प्रति कनेक्शन की मांग पर अड़ गए। अंत में महापौर ने औसत रोड कटिंग और फिटिंग चार्ज के रूप में 2500 रुपए तक देने की सहमति दी। उनका कहना था रोड कटिंग सभी कनेक्शन में करने की जरूरत नहीं होगी। वहीं प्रोजेक्ट मैनेजर 2650 रुपए से कम में कनेक्शन करने के लिए तैयार नहीं हुए। वे 150 रुपए बढ़ाने की मांग करते रहे। महापौर ने शहर के रोड की स्थिति बताई तो कंपनी ने सोमवार तक समय मांग लिया। अब दो दिन में विश्वा शहर का सर्वे कराएगी। इसके बाद अपना निर्णय बताएगी। दोनों की सहमति नहीं हुई तो मामला फिर राज्य स्तरीय तकनीकी समिति भोपाल तक जा सकता है।

नॉन रिटर्न वॉल और जीआई पाइप मटेरियल नहीं लगाने पर कम की गई राशि
ईई की मौजूदगी में भी नहीं हुआ निर्णय
पांच दिन पहले भी महापौर ने समीक्षा की थी। उन्होंने चीफ इंजीनियर के निर्देशानुसार नॉन रिटर्न वॉल और जीअाई पाइप मटेरियल नहीं लगाने की बात कही थी। तब विश्वा के अफसरों ने ईई की मौजूदगी में बैठक कराने की मांग की थी। शुक्रवार सुबह 11 से दोपहर 2.30 तक ईई ईश्वर सिंह चंदेली की उपस्थिति में बैठक हुई। इसमें पाइप लाइन बिछा रही कंपनी ईपीसी और कंसलटेंट कंपनी वॉप्कोस के अधिकारी भी शामिल हुए, लेकिन निर्णय नहीं हो पाया। बैठक में आयुक्त जेजे जोशी, उपयंत्री संजय शुक्ला, राजेश गुप्ता, दिलीप मालवीय, ईपीसी के भावेश पटेल, दीपक दीपक सिंह, वॉप्कोस के इंजीनियर डीके पेगु, चंचल दास सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

निगम में बैठक के दौरान चर्चा करते महापौर व अफसर।

ईपीसी के अफसरों ने कहा- कैसे जोड़ें पाइप, 30 मीटर दूर है विश्वा की लाइन
बैठक में तेजी से नल कनेक्शन का मामला भी उठा। इस दौरान पाइप लाइन हस्तांतरण के लिए कहा तो पता चला 40 से 45 स्थान पर विश्वा और ईपीसी की पाइप लाइन जोड़ना बाकी है। क्योंकि कुछ स्थानों पर विश्वा की पाइप लाइन 30 मीटर तक नहीं होना बताया। ईपीसी ने कहा इतनी अधिक लाइन नहीं बिछा सकते। विश्वा की डिजाइन के अनुसार ही काम किया है। यह काम विश्वा को ही करना होगा। इस पर प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण कुमार ने ऐसे स्थान की सूची बनाने की बात कही। उन्होंने कहा यदि कहीं ऐसा है तो हम काम करेंगे।

यह भी हुआ बैठक में
बैठक में विश्वा कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बार-बार एग्रीमेंट के अनुसार ही काम करने की बात करते रहे। उन्होंने तो अधिसूचना में किए संशोधन को ही मानने से इंकार कर दिया था। निगम अफसरों ने प्रोजेक्ट मैनेजर के हस्ताक्षर की प्रति बताई तो मामला शांत हुआ।

महापौर ने कहा एग्रीमेंट का पालन करेंगे। ट्रांजेक्शन पीरियड में अभी साढ़े तीन महीने बाकी हैं। कंपनी एक सिरे से नल कनेक्शन करें। लोग सामान की कीमत देने के लिए तैयार है। यदि कोई बाजार से सामान ला रहा है तो लाने दे। मीटर लगाएंगे। मीटरिंग शुरू होने पर फ्लैट रेट वाले परिवारों के अंतर की राशि निगम देगा।

मीटर की राशि सरकार से लाएंगे। उसकी फिटिंग का सामान भी देंगे। अभी तो प्रत्येक घर तक पाइप लगाएं।

खबरें और भी हैं...