पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिया पर खुली रेलिंग से बाइक सहित नीचे गिरा युवक, घायल

पुलिया पर खुली रेलिंग से बाइक सहित नीचे गिरा युवक, घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिया पर रेलिंग का एक हिस्सा नहीं हाेने से युवक बाइक सहित नीचे गिर गया। सूचना पर डायल 100 वहां पहुंची और युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। घटना गुरुवार रात 10.30 बजे की है।

दीपक पिता शंकर (32) निवासी डोंगरगांव खंडवा से अपने गांव जा रहा था। जब वह पंधाना रोड पर आबना नदी पर बनी पुलिया से गुजर रहा था तब अंधेरे में उसकी बाइक खुली रेलिंग से नीचे गिर गई जिससे वह गंभीर घायल हो गया। कुछ ही देर में पुलिस वहां पहुंची और लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिया से हर रोज करीब छोटे व बड़े एक हजार वाहन गुजरते हैं। ऐसे में पुलिया पर रेलिंग का खुला हिस्सा किसी और दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। गत दिनों पुलिया से ही कुछ दूर एक युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अगर यहां अधूरी रेलिंग को पूरा नहीं बनाया गया तो यहां बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

खबरें और भी हैं...