पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कचरा निपटान के लिए दो करोड़ की लागत से एनएचडीसी बनाएगा बायो सीएनजी प्लांट, टेंडर के बाद 8 माह में लगेगा

कचरा निपटान के लिए दो करोड़ की लागत से एनएचडीसी बनाएगा बायो सीएनजी प्लांट, टेंडर के बाद 8 माह में लगेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर के कचरे का निपटान अब एनएचडीसी के माध्यम से निगम करेगा। निगम ने एनएचडीसी महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। सामाजिक दायित्व योजना के तहत बायो गैस-बायो सीएनजी प्लांट स्थापित करने की मांग की। सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने महापौर के साथ ही एनएचडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक शरद जयकर से चर्चा की थी। निगम के पत्र पर एनएचडीसी ने बायोगैस-बायो सीएनजी प्लांट लगाने वाली कंपनी एटमॉस पॉवर प्रा.लि. अहमदाबाद से कोटेशन भी बुलवा लिया है। 2.17 करोड़ की लागत से प्लांट लगाया जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी। टेंडर होने के बाद आठ माह में प्लांट बन जाएगा।

सांसद ने महापौर और एनएचडीसी प्रबंधक को सामाजिक दायित्व योजना में काम कराने के दिए थे निर्देश
इस्टीमेट बुलाया है। यह 2 करोड़ 17 लाख की लागत से बनेगा। स्वीकृति मिलने पर काम होगा। शरद जयकर, वरिष्ठ प्रबंधक एनएचडीसी आरएंडआर

सामाजिक दायित्व योजना के तहत बायो गैस-बायो सीएनजी प्लांट लगाने के लिए एनएचडीसी को पत्र दिया है। -सुभाष कोठारी, महापौर

निगम ने एनएचडीसी महाप्रबंधक को पत्र भेजा, कंपनी से बुलवा लिया कोटेशन
यह लिखा पत्र में : 32 टन निकलता है गीला कचरा, बन सकेगी बायोगैस
डोर-टू डोर कचरा कलेक्शन के माध्यम से शहर में 35 टन कचरा प्रतिदिन निकलता है। इसमें से 32 टन कचरा गीला होता है। स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की दृष्टि से कचरे के निपटान के लिए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कचरे के निपटान के लिए बायोगैस-बॉयो सीएनजी प्लांट निर्माण किया जाना है। ट्रेंचिंग ग्राउंड पर प्लांट निर्माण के लिए निगम द्वारा भूमि उपलब्ध कराने की सहमति दी है। साथ ही सामाजिक दायित्व योजना में बायोगैस-बॉयो सीएनजी प्लांट बनाने की मांग की है।

यह होगा शहर को फायदा
प्लांट बनने से डीजल और पेट्रोल की खपत कम होगी।

वातावरण में कार्बन उत्सर्जन कम होगा।

ग्लोबल वार्मिंग काम करने में सहायता मिलेगी।

बायोवेस्ट निपटान से स्वच्छ वातावरण तैयार होगा।

लोगों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव होगा।

बायो सीएनजी का ऐसे होगा उपयोग

व्यावसायिक :
होटल, केंटीन, बेकरी और रेस्टारेंट।

औद्योगिक : ग्लास सिरेमिक, सीमेंट, धातु प्रक्रिया, कपड़े, खाद्य प्रसंस्करण।

आटोमोबाइल : सार्वजनिक परिवहन, व्यावसायिक और निजी सीएनजी लगे वाहन।

खबरें और भी हैं...