पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 39 लाख की शराब पर चलवाया बुलडोजर

39 लाख की शराब पर चलवाया बुलडोजर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक दिन पहले तक 83 प्रकरणों की लिस्ट में 2 करोड़ की शराब नष्ट होना थी

भास्कर संवाददाता | खंडवा

आबकारी विभाग सहित जिले के 17 थाने व 8 चौकियों के 83 प्रकरणों में जब्त दो करोड़ रुपए की शराब काे पांच साल बाद नष्ट किया जाना था, लेकिन शहर के कोतवाली, मोघट, पदमनगर, जावर पुलिस व आबकारी की टीम ही नष्टीकरण के लिए शराब लेकर पहुंची। अफसर दिनभर जिले के अन्य थाना व चौकी प्रभारियों की राह देखते रहे, जब नहीं आने का कारण पूछा तो पता चला उनके थानों के प्रकरणों का निराकरण ही नहीं हुआ, वे कैसे शराब लेकर आ जाते। अफसरों ने 17 प्रकरणों में जब्त 13 हजार लीटर शराब पर बुलडोजर चलाकर नष्ट करवाई।

सहायक आबकारी अधिकारी मुकेश रणदा ने बताया शुक्रवार 13 अप्रैल को भामगढ़ स्थित फायरिंग रेंज पर जिले के थानों व आबकारी द्वारा जब्त शराब नष्ट की गई। उन्होंने बताया जिले के थाने, चौकी व आबकारी द्वारा साल 2012 से 2017 तक शराब के अवैध परिवहन, अवैध होटल ढाबे सहित अन्य स्थानों से शराब के 83 प्रकरण बनाए गए थे। इनमें आबकारी के 11 व शहर के मोघट, कोतवाली, पदमनगर व जावर थाने के 6 प्रकरणों में जब्त 13 हजार लीटर शराब को बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया। पूरी कार्रवाई प्रशासन द्वारा बनाई गई कमेटी के सामने हुई। 13 थानों के 66 प्रकरण ऐसे थे, जिनका निराकरण न्यायालय से तो हो गया था, लेकिन जिला प्रशासन में अब तक विचाराधीन है। सीएसपी एसएन तिवारी ने बताया इन प्रकरणों में सात दिन के अंदर निराकरण हो जाएगा ,इसके बाद इनका भी नष्टीकरण कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...