पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खालसा साजना दिवस पर किया कीर्तन

खालसा साजना दिवस पर किया कीर्तन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | पंजाब कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री हरिकिशन साहेब में खालसा साजना दिवस बैशाखी मनाया। शुक्रवार शाम 7 से रात 11 बजे तक कार्यक्रम चला। इसमें कीर्तन जवाहर सिंह, सुरजीत सिंह ने किया। राणा जसवीर सिंह ने गुरमत विचार रखे। दिल्ली के रागी जत्था रणजीतसिंह खालसा ने गुरुवाणी का कीर्तन किया। अध्यक्ष गुरुद्वारा श्री हरिकिशन साहेब गुरभेज सिंह होरा ने बताया आज के दिन सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरुगोविंद सिंघ महाराज ने खालसा पंथ को अमृत पान कराकर खालसा का रूप दिया था। 1699 ईं.आनंदपुर शहर में पांच जाति के अलग-अलग लोगों को पंच प्यारे बनाकर अमृत पान चखा और खालसा पंथ की स्थापना की। 550 वर्ष सिक्खों के पहले गुरु गुरुनानक देवजी महाराज ने धर्म की शुरुआत की। बाकी 9 गुरुओं ने धर्म को आगे बढ़ाया और 10वें गुरु ने खालसे को पूर्ण रूप देखकर पंथ की स्थापना की। अप्रैल माह में बैशाखी खालसा साजना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

खबरें और भी हैं...