पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम हेल्पलाइन की 357 शिकायतों का चार दिन में करें निराकरण

सीएम हेल्पलाइन की 357 शिकायतों का चार दिन में करें निराकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | सीएम हेल्पलाइन पर लगातार निगम संबंधी शिकायतें बढ़ रही हैं। करीब 357 शिकायतें अब तक पेडिंग हो गई हैं। लेवल तीन तक शिकायत पहुंचने पर शुक्रवार शाम को कार्यपालन यंत्री ईश्वर सिंह चंदेली ने समीक्षा बैठक ली। इसमें मौजूद अधिकारियों से चर्चा के बाद चार दिन में यानी 17 अप्रैल तक शिकायतों का निराकरण करने की बात कही। बैठक शाम 4 से 7 बजे तक चली। इसमें सभी एल 1 अधिकारियों को आदेश दिए कि सीएम हेल्प लाइन में प्राप्त शिकायत एल 1, एल 2, एल 3 किसी भी स्तर पर लंबित नहीं हो। सभी का लिखित प्रतिवेदन 17 अप्रैल तक दें। साथ ही अतिक्रमण हटाने वाले दल में क्षेत्रीय उपयंत्री, क्षेत्रीय स्वास्थ्य निरीक्षक, समय पाल, वार्ड जमादार व वार्ड मोहर्रिर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर कार्रवाई करेंगे। अंतरसिंह तेवर नोडल अधिकारी कार्रवाई में समन्वयक रहेंगे। अंकुश पटेल समय पर संबंधितों को शिकायतें देकर प्रतिवेदन समय सीमा में प्राप्त कर पोर्टल पर दर्ज करेंगे।

खबरें और भी हैं...