- Hindi News
- National
- एचआईवी पीड़ितों में बढ़ाया आत्मबल, पर्यावरण संरक्षण के लिए भेंट किए पौधे
एचआईवी पीड़ितों में बढ़ाया आत्मबल, पर्यावरण संरक्षण के लिए भेंट किए पौधे
खंडवा | एचआईवी पीड़ितों के लिए काम कर रही विश्वास संस्था में शुक्रवार को मासिक बैठक हुई। डायरेक्टर सिस्टर सुषमा के मार्गदर्शन में हुई बैठक के दौरान 42 एचआईवी पीड़ित भी मौजूद रहे। अतिथियों ने उन्हें आत्मबल बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भेंट कर उनका स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय लाड़, डॉ. पर्व तिवारी, मधुबाला शैलार और सिस्टर लिंसी ने एचआईवी पीड़ितों को जरूरी जानकारी दी। अजय लाड़ और डॉ. पर्व तिवारी ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। मधुबाला शैलार ने उनकी समस्याओं का निराकरण करने संबंधी उद्बोधन दिया।