पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेनिस स्पर्धा : अंडर 12 में इंदौर और अंडर 14 में खिताब ग्वालियर के नाम

टेनिस स्पर्धा : अंडर-12 में इंदौर और अंडर-14 में खिताब ग्वालियर के नाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र स्टेट रैंकिंग स्पर्धा में अंडर- 12 और अंडर-14 के फाइनल मुकाबलों में इंदौर के विवान गौतम और ग्वालियर के रितेश वर्मा ने खिताब अपने नाम किए। वहीं अंडर- 18 के सेमीफाइनल मुकाबले में खंडवा के नयन सुगंध ने ग्वालियर के यशराज शर्मा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को फाइनल में भिड़ंत कुश अरजरिया के साथ होगी।

मप्र रैंकिंग टेनिस स्पर्धा के संचालक अमीन अहमद ने बताया रैंकिंग टूर्नामेंट के अंतिम दिन शनिवार को सभी वर्ग के फाइनल मैच खेले जाएंगे। इससे पहले शुक्रवार को बालिका वर्ग में अंडर-14 के क्वार्टर फाइनल में ओजस्वी शर्मा ग्वालियर ने इंदौर की पहल खरटकर को 6-1, मान्या बरनागे बैतूल ने जैनब बड़वानी वाला इंदौर को 6-0, बड़वानी की प्रज्ञा पाटीदार ने अन्या हिंगोरानी इंदौर को 6-1 और मारिया बंदूकवाला इंदौर ने ग्वालियर की वैष्णवी शर्मा को 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की। इस आयु वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।

अंडर-18 में खंडवा के नयन सुगंध फाइनल में पहुंचा
मैच के दौरान शॉट खेलती जूनियर खिलाड़ी।

खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र बांटे
गत वर्ष ग्वालियर, इंदौर, बालाघाट और सिहोर में खेले गए मुकाबलों के बाद तय हुई रैंकिंग के प्रमाण पत्र और किट का वितरण शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर इंदौर टेनिस एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक इरफान अहमद, खरगोन के वरिष्ठ कोच यशवंत वाघ, पूर्व निमाड़ टेनिस क्लब के सचिव शेख रशीद व टूर्नामेंट के चीफ रेफरी प्रफुल्ल अरजरिया ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और विजेता ट्राफी दी। गत वर्ष प्रदेश में पांचवीं रैंकिंग प्राप्त करने वाले प्रत्यक्ष सोनी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल मंडलोई ने किया।

खबरें और भी हैं...