पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंदियों को एड्स, एचआईवी के कारण और बचाव की जानकारी दी

बंदियों को एड्स, एचआईवी के कारण और बचाव की जानकारी दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | जिला जेल में शुक्रवार को साथी संस्था, प्रोजेेक्ट सुभिक्षा और मप्र राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल द्वारा संवेदीकरण स्व जागरूकता कार्यक्रम कराया गया। इसमें पुरुष और महिला बंदियों को एड्स और एचआईवी के कारण और बचाव की जानकारी दी। संस्था के पीपीएम जावेद हुसैन, डाॅ.नितिन कपूर, आईसीटीसी के जितेंद्र प्रजापति और विहान केयर एवं सर्पोट सेंटर की प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर नजमा शेख ने 110 पुरुष और 17 महिलाओं से संवाद कर जागरूक किया। जांच और उपचार के लिए संचालित केंद्रों की जानकारी दी। इस दौरान जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी सहित अन्य अफसर भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...