- Hindi News
- National
- लायनेस क्लब खंडवा ग्रेटर... लायनेस डिस्ट्रिक्ट कान्फ्रेंस ‘खुशियां’ इंदौर में 9 अवार्ड मिले
लायनेस क्लब खंडवा ग्रेटर... लायनेस डिस्ट्रिक्ट कान्फ्रेंस ‘खुशियां’ इंदौर में 9 अवार्ड मिले
खंडवा | द इंटरनेशनल एसोसिएशन आॅफ लायंस क्लब्स लायनेस डिस्ट्रिक्ट 323 जी-1 की लायनेस डिस्ट्रिक्ट कान्फ्रेंस ‘खुशियां’ इंदौर में हुई। इसमें डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सरला सामरिया ने लायनेस क्लब खंडवा ग्रेटर को 9 अवार्ड से सम्मानित किया। एमजेएफ सरोज नाग ने बताया लायनेस क्लब खंडवा ग्रेटर के डॉ. सुनीता बंसल को अतिश्रेष्ठ अध्यक्ष, अंजू रेवारी को अतिश्रेष्ठ सचिव, प्रतिभा सोनी को अतिश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष, सुनीता सकरगाये को सर्वश्रेष्ठ रीजनल कोआर्डिनेटर, क्लब को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य गतिविधि, शिक्षा हेतु अतिश्रेष्ठ कार्य, रक्तदान हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य, दिव्यांग एवं वृध्दजन के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य, अतिश्रेष्ठ विजिट हेतु सम्मानित किया। लायनेस क्लब खंडवा ग्रेटर की ओर से अंजू रेवारी, सरोज नाग, प्रतिमा देसाई, सुनीता सकरगाये , हंसमुखी जोशी, अनिता पिल्लै, किरण शर्मा, वंदना सोनी, विजया राणा ने प्रतिनिधित्व किया।