राष्ट्रव्यापी पक्षी बचाओ अभियान के तहत शहर में बांटे सकोरे
राष्ट्रव्यापी पक्षी बचाओ अभियान की जिले में शुरुआत कलेक्टर अभिषेक सिंह और महापौर सुभाष कोठारी ने निगम परिसर में पक्षियों के लिए सकोरे बांटकर की। कार्यक्रम में शंखपुष्पी महाराज ने तीन हजार जलपात्र वितरित किए। वे लाखों पात्र देश में बांट चुके हैं, जिनसे पक्षी प्यास बुझा रहे हैं। इस अवसर पर शंखपुष्पी महाराज ने कहा कि यदि आपको पात्र नहीं मिलता है, तो दो चार रुपए खर्च कर खुद भी खरीदकर इसे घर के उस स्थान पर पानी भरकर रखें, जहां से उड़ते पंछी प्यास बुझा सकें। यह बड़ा मानव धर्म है।
राष्ट्रव्यापी पक्षी बचाओ अभियान के तहत जलपात्र वितरण का शुभारंभ दीपू अग्रवाल के सहयोग से किया। अभियान में समाजसेवी सुनील बंसल और सुनील जैन भी सहयोगी बने। इस अवसर पर ओम अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मनोहर अग्रवाल, मिहुल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मनीष साकल्ले, अभिलाष दीवान, मुकेश चौरसिया, रविशंकर मालवीया, सुरेश नागोरे, गोविंद राठौर, दिलीप डाबी, धरमचंद साध, लोकेश हिरे, चंद्रपाल निकुल, कविता काजले, शिवकन्या सोलंकी, कविता गढ़वाल, जमुना भुसावरे आदि सहित अनेक लोग मौजूद थे। संचालन अनिल अग्रवाल ने किया एवं आभार दीपू अग्रवाल ने माना।
निगम परिसर में कलेक्टर और महापौर ने अपने हाथों से शहरवासियों को वितरित किए
राष्ट्रव्यापी पक्षी बचाओ अभियान के तहत कलेक्टर-महापौर ने सकोरे बांटे।
2009 में शुरू किया था अभियान
भगवान महावीर एवं आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रेरणा से 1998 में बालाघाट जिले से जलपात्र वितरण का यह अभियान प्रारंभ हुआ था। मप्र, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हैदराबाद, दिल्ली, देहरादून जैसे शहरों में भी पक्षी जलपात्रों का वितरण किया गया। खंडवा जिले में यह अभियान 2009 से लगातार समाजसेेवियों के सहयोग से चल रहा है।
आइए बनें पंछियों का सहारा
यदि आप भी पक्षियों की सेवा कर रहे हैं तो दैनिक भास्कर के अभियान से जुड़े। हमें जानकारी वाट्सअप 9827258685 पर दें।