पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदिरा सागर : 75 दिन शेष, बांध में सिर्फ 3.75 मीटर पानी

इंदिरा सागर : 75 दिन शेष, बांध में सिर्फ 3.75 मीटर पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सबसे बड़े जलाशय इंदिरा सागर बांध का जलस्तर अप्रैल का दूसरा पखवाड़ा आते-आते घटकर 250.75 मीटर तक पहुंच गया है। अब इसमें सिर्फ 3.75 मीटर पानी शेष है। फिलहाल 247 मीटर जलस्तर तक पानी का उपयोग किया जा सकता है। अफसरों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर 247 मीटर से नीचे यानी 245 मीटर तक जाकर भी पानी का दोहन किया जा सकता है। ताकि मालवा-निमाड़ कोई भी प्यासा न रहे। फिलहाल जलसंकट जैसे आसार नहीं है। निचले क्षेत्रों में जितना पानी देना चाहिए, उतना दे भी रहे हैं, लेकिन अगला मानसून भी कमजोर रहा था हालात विकट होना तय है। फिलहाल इंदिरा सागर विद्युत परियोजना में 3 से 4 घंटे मशीनें चलाकर प्रतिदिन 3 से 5 लाख यूनिट बिजली बनाई जा रही है।

इंदिरा सागर से ओंकारेश्वर, महेश्वर, बड़वानी व इंदौर सहित अन्य शहरों को पंपिंग के जरिए पानी की पूर्ति की जाती है। जितना पानी इन्हें लगता है, उतनी देर के लिए मशीनें चलाकर बिजली बनाकर पानी सप्लाई की जा रही है।

अफसरों का दावा- जून तक नहीं आएगा जल संकट, 247 मीटर से भी नीचे जाकर ले सकते हैं पानी, लेकिन इस साल भी मानसून कमजोर रहा तो बन जाएंगे गंभीर हालात, अभी जल स्तर 250.75 मीटर तक पहुंचा, 3-4 घंटे मशीनें चलाकर बनाई जा रही बिजली

जलस्तर

नवंबर तक था 253.48 मीटर

अभी 250.75 मीटर यानी प्रतिमाह घटा 0.68 मीटर पानी

इंदौर की स्थिति

25 में से 20 लाख की आबादी पी रही नर्मदा का पानी

410 एमएलडी पानी हो रहा सप्लाई

यूं तो 247 मीटर लेवल तक ही पानी का उपयोग कर सकते हैं पर हालात को देखते हुए 245 तक इस्तेमाल कर सकते हैं

पहली बार 245 मीटर तक जाकर भी लेंगे पानी, ताकि मालवा-निमाड़ न रहे प्यासा

एनएचडीसी प्रमुख अनुराग सेठ के मुताबिक यूं तो इंदिरा सागर से 247 मीटर लेवल तक ही पानी का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन हालातों को देखते हुए 245 मीटर तक भी इससे पानी लिया जा सकता है। उन्होंने बताया 30 जून 2018 तक हमने 247 मीटर तक पानी लेने का लक्ष्य रखा है। इस मान से 14 अप्रैल से 30 जून तक 75 दिन बचे हैं, वह भी भीषण गर्मी के, लेकिन अफसरों का मानना है कि हमने इसकी पर्याप्त व्यवस्था कर रखी है कि जलसंकट की स्थिति न बने।

यहां पहुंचता है पानी

बड़वानी

मंडलेश्वर

जलूद

शहर पर नहीं होगा असर

चारखेड़ा स्थित इंटकवेल के पास 249.9 मीटर जलस्तर है। 243 मीटर जल स्तर होने तक शहर में पानी सप्लाई सामान्य रूप से जारी रहेगी। पिछले साल इस समय तक 254.7 मीटर पानी था। जसवाड़ी स्थित सुक्ता नदी के स्टॉपडेम भी है। सप्लाई के लिए 382 एमसीएफटी पानी लिए जाने का अनुबंध निगम ने किया है। इंदिरा सागर का डेड लेवल 245 मीटर है।

यहां हालात खराब है

बड़वानी में नर्मदा का जलस्तर वर्तमान में 114 मीटर है। 0.5 मीटर घटने यानी 113.05 मीटर जल स्तर होने पर पेयजल संकट और भी गहरा जाएगा। यहां शहर में 24 वार्ड है। रोजाना पानी की डिमांड 70 लाख लीटर है।

नर्मदा नदी

ओंकारेश्वर

पुनासा

इंदिरा सागर

खबरें और भी हैं...